ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिस उम्र में बच्चे घूमना-फिरना और मस्ती करना पसंद करते हैं, उस उम्र में एक छात्र ने महापरीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है। जी हां, सिर्फ 16 साल की उम्र में तेनाली परीक्षा पास की है। प्रियव्रत ने तमिलनाडु के कांची मठ की ओर से आयोजित तेनाली परीक्षा के सभी 14 चरणों को पास कर रिकॉर्ड बनाया है। इतनी कम अवस्था में तेनाली परीक्षा पास करने वाले प्रियव्रत पहले शख्स हैं। प्रियव्रत की इस उपलब्धि को पीएम मोदी ने भी सराहा है।
पीएम ने ट्वीट के जरिए प्रियव्रत को बधाई दी है । पीएम मोदी ने लिखा, ‘शानदार प्रियव्रत, इस कमाल के लिए बधाई, आपकी उपलब्धि कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।’
जानें क्या है तेनाली परीक्षा
तेनाली परीक्षा एक ‘ओपन यूनिवर्सिटी’ की तरह से होती है। इस परीक्षा के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए स्टूडेंट अपने गुरुओं के साथ रहते हैं। साथ ही ‘गृह गुरुकुल’ प्रणाली की तरह से पढ़ाई करते हैं। साल में दो बार सभी गुरु और शिष्य तेनाली के लिए आते हैं जहां उनकी लिखित और मौखिक सेमेस्टर परीक्षा होती है। यह 14 चरणों में होती है, जिसका जवाब संस्कृत में देना होता है। सभी 14 चरण पार करने पर उन्हें पास माना जाता है।


