पलवल, 27 जुलाई
पलवल में हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा पलवल शहर के वार्ड नंबर 10 गांव कुसलीपुर में लगभग 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। खेल मंत्री ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जिले में एक भी दिन विकास कार्य नहीं रुके हैं, लेकिन विपक्ष को यह विकास कार्य रास नहीं आ रहे हैं।
गौरव गौतम ने कहा कि यह सदियों से चलता आ रहा है कि जब भी ऋषि मुनि या देवता कोई यज्ञ ओर कोई पूजा अर्चना करते थे, तो उनको विध्वंस करने के लिए राक्षस आते थे। यही हाल आज विपक्ष के लोग कर रहे हैं। इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल के साथ सेंकड़ों लोग मौजूद रहे।
पलवल में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि नगर परिषद पलवल के अनुसार इन परियोजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण, BPL कॉलोनी के आसपास आधारभूत सुविधाओं का विकास, विभिन्न गलियों का निर्माण तथा OBC कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इन विकास कार्यों पर लगभग 5.19 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के विकास को गति प्रदान करने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल की जनता का भरपूर सहयोग लगातार मिल रहा है। नगर परिषद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर विपक्ष लोगों को गुमराह करने का कार्य करता है, लेकिन पलवल की जनता ने उन्हें जो आर्शीवाद दिया है। उसपर खरा उतरने का काम करेगें।
गौरव गौतम ने कहा कि नगर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाए। विकास कार्यों के लिए समान रूप से राशि आबंटित की जाएगी। ताकि सभी वार्डों का समुचित विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि पलवल शहर का साफ व सुथरा बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है।
अन्य खबरें जानें –



