चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 66 तारीख 07.09.2026, को दर्ज की थी।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 07-09-2026 को लगभग 12:09 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बूथ नंबर 197, सेक्टर 28-D, चंडीगढ़ के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। इसके बाद, लगभग 45 साल के उस अज्ञात व्यक्ति को PCR गाड़ी से GMCH, सेक्टर-32, चंडीगढ़ ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अभी तक मृतक के बारे में कोई भी जानकारी पता नहीं चली है । पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए ‘ह्यू एंड क्राई’ (Hue and Cry) नोटिस जारी किया है और आम जनता से मदद की अपील की है।
मृतक व्यक्ति का विवरण इस प्रकार है:
नाम: अज्ञात व्यक्ति
उम्र: 45 साल
लंबाई: लगभग 5 फीट 7 इंच
बाल और दाढ़ी: काले और सफेद
रंग: गेहुआं
चेहरा: सामान्य
शारीरिक बनावट: दुबला-पतला
पहनावा: काली चेक वाली शर्ट, नीला लोअर



