ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे हिंसक घटनाओं की निंदा की है। बहादुरगढ़ में कांग्रेस नेता कुलबीर नम्बरदार के पिता के निधन पर शोक प्रकट करने के लिये भूपेन्द्र हुडा नया गांव पहुचे थे। यहां उन्होनें कहा कि देश ने आजादी की लड़ाई भी अहिंसा के रास्ते पर चलकर लड़ी थी। उन्होंने कहा कि विचारों की भिन्नता हो सकती है लेकिन हिसंक विरोध नही होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, लोगों के सवालों का जवाब सरकार को जरूर देना चाहिये। भूपेन्द्र सिंह हुडा ने झारखंड चुनावो के परिणाम पर बोलते हुये कहा कि रूझानों से स्पष्ट है कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि देश का जनता का रूख अब कांग्रेस की तरफ हो चुका है।
