सत्ता चली गई लेकिन नहीं छूट रहा कोठियों का मोह, पार्लियामेंट्री बोर्ड ने थमाया नोटिस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नेताओं के सिर से सत्ता का ताज तो छिन गया, लेकिन सांसद रहते हुए मिली कोठियों से  अभी तक उनका मन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नेताओं के सिर से सत्ता का ताज तो छिन गया, लेकिन सांसद रहते हुए मिली कोठियों से  अभी तक उनका मन नहीं भरा है। यही वजह है कि वे  दिल्ली में मिली सरकारी कोठियां छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। यहां तक की पार्लियामेंट्री बोर्ड इन्हें नोटिस दे कर थक चुका है, लेकिन नेता टस से मस नहीं हो रहे।

chautala

दुष्यंत चौटाला के अलावा कुल 200 पूर्व सांसदों को पार्लियामेंट्री बोर्ड ने नोटिस भेजकर कोठी खाली करने को कहा है। दुष्यंत चौटाला की कोठी से कुछ दूर मीना बाग की कोठी नंबर 11 भी हरियाणा के एक पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी के नाम पर है। सिरसा से चुनाव हार गए हैं और पार्लियामेंट्री बोर्ड भी नोटिस भेज भेजकर थक गया है। हरियाणा के पूर्व सांसदों में दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल हैं जो दिल्ली में पंडित पंत मार्ग की 9 नंबर कोठी पर कब्जा जमाकर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *