Covid 19 Cases in India: भारत समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है. भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 300 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 4302 हो गई हैं.ये मामले 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली और गुजरात में कोरोना के 64-64 नए मामले सामने आए है. केरल में सबसे अधिक 1373 सक्रिय मामले है. 510 मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है.
देशभर में कोरोना से अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सात मौतें बीते 24 घंटे में दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में मंगलवार को संक्रमण से दो और मौतें दर्ज की गईं, जिससे राज्य में इस साल यानी जनवरी 2025 से अब तक मौतों का कुल आंकड़ा 14 पहुंच गया है
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया. इसके बाद राज्य सरकार ने देर रात एक एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया. मरीजों के साथ अस्पताल आने वाले सहायकों को भी मास्क पहनना होगा. राज्य में लगातार बढ़ते मामलों के बीच केरल सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



