सदी के सबसे खतरनाक समुद्री तूफान ‘मिल्टन’ ने मचाई तबाही; फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर दी दस्तक

America News: तूफान मिल्टन गुरुवार सुबह अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के सिएस्टा की शहर के तट से टकराया. इसके चलते फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में 24…

America News: तूफान मिल्टन गुरुवार सुबह अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के सिएस्टा की शहर के तट से टकराया. इसके चलते फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में 24 घंटे में 16 इंच बारिश हुई है. यह इस क्षेत्र में एक हजार वर्षों में सबसे भारी वर्षा है. इलाके में 3 महीने की बारिश सिर्फ 3 घंटे में हो गई. मिल्टन फ्लोरिडा में आने वाला साल का तीसरा तूफान है.

सिएस्टा की के तट से टकराने से पहले मिल्टन श्रेणी 5 का तूफान था. प्रभाव के समय यह श्रेणी 3 का तूफान बन गया और अब इसे श्रेणी 2 का तूफान घोषित किया गया है. हालांकि, यह बहुत खतरनाक है.

तूफान के कारण फ्लोरिडा के कई शहरों में 193 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. अमेरिकी मीडिया हाउस के मुताबिक, फ्लोरिडा में करीब 10 लाख लोग बिना बिजली के हैं. 20 लाख लोगों पर बाढ़ का ख़तरा मंडरा रहा है. हालात इतने खराब हैं कि कुछ इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षित स्थानों पर लौटने का आदेश दिया गया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *