ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में हुई महापंचायत के बाद बहुचर्चित अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है | पीड़ित विवाहिता ने नगीना पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं | पुलिस को दी गई शिकायत के बाद जिले की राजनीति में उबाल आने से इंकार नहीं किया जा सकता | दरअसल इस मामले में जिले के कई दर्जन सरपंचों समेत कई लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ था, जिसकी आंच विधायक चौधरी जाकिर हुसैन के घर तक पहुंच गई | यही नहीं, फिलहाल ये मामला डीजीपी हरियाणा के संज्ञान तक भी पहुंच गया है |
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए गए थे | आपको बता दें कि महिला ने थाना नगीना में दी शिकायत में कहा कि उसके पिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा षडयंत्र रचा गया | उन्होंने शिकायत में ये भी लिखा है कि उनसे लाखों रुपये का दहेज का सामान भी हड़पा गया | इसके अलावा अपनी शिकायत में पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ बलात्कार जैसा संगीन मामला भी दर्ज कराया है | इसके अलावा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात भी सामने आई है | वहीं लड़के पक्ष के लोगों की शिकायत पर हुई एफआईआर में हाई प्रोफाइल केस होने की वजह से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी | उससे पहले ही लड़की पक्ष की शिकायत पर नगीना पुलिस ने करीब 14-15 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है |
लेकिन सवाल ये खड़ा हुआ कि आखिर मामला दर्ज करने में देरी क्यों की गई | क्या ऐसे आरोपों में पुलिस को तुरंत कार्रवाई नहीं करनी चाहिए और हाईप्रोफाइल होने के कारण मामले की जांच में देरी या फिर कोताही क्यों बरती जा रही है |
Watch Video
https://youtu.be/OO4ZUZdOTMA
