बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद विधायक का बेटा पहुंचा सलाखों के पीछे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकोई हैरान रह जाएगा। यहां अंबाला से तीन बार विधायक रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकोई हैरान रह जाएगा। यहां अंबाला से तीन बार विधायक रहे मास्टर शिव प्रसाद के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार के अलावा तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है। इन सभी पर होटल मालिक की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी लेने और हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने अनिल कुमार के अलावा जितेंद्र, देवेंद्र उर्फ टीटू और रोहित उर्फ मोनू को सोमवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार इन आरोपितों ने ही जमीनी विवाद के कारण राजेश की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

CRIME

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला शहर के होटल ग्रेंड के मालिक राजेश अहलुवालिया पर कुछ दिन पहले फायरिंग की गई थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई थी। वहीं इस मामले में अब सीआईए की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। सीआईए की जांच में सामने आया है कि होटल मालिक की हत्या के लिए दस लाख की सुपारी दी गई थी। इसमें सुपारी किलर और गैंगस्टर सुखविंद्र उर्फ मोनी ने लुधियाना से आकर राजेश अहलुवालिया पर गोली दागी थी।

arrest

वहींं. सीआईए की पूछताछ में सामने आया कि, पूर्व विधायक के बेटे अनिल और पीड़ित राजेश के बीच दो दुकानों को लेकर आपसी खींचतान चल रही थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इनके अलावा देवेंद्र और जितेंद्र की भी एक-एक दुकान का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अब इन आरोपियों ने मिलकर राजेश की हत्या की साजिश रची थी और दस लाख की सुपारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *