ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में दिनदहाड़े एक युवती की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए | वारदात के समय युवती घर पर अकेली थी | सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है |
मृतिका के माता-पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक है | भगवान दास के मुताबिक उन्हें अपनी बेटी की हत्या की सूचना फोन पर मिली थी | फिलहाल पीड़ित परिवार ने किसी भी तरह की किसी से दुश्मनी की बात के इनकार किया है |

