Jalandhar Accident:
जालंधर के काला सघियां इलाके में रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार सफारी कार ने सामने से आ रहे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों युवक करीब सात से दस फीट ऊपर उछलकर जमीन पर जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे युवक की दोनों टांगें फ्रैक्चर बताई जा रही हैं। यह पुरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
स्थानीय लोग तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। एक प्रत्यक्षदर्शी अमरीक के अनुसार, सफारी कार में दो युवक सवार थे। गाड़ी घास मंडी की ओर से काला सघियां रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार सामने से आ रही बाइक को कार ने टक्कर मार दी। उन्होंने आगे बताया की इलाके में अक्सर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। कई बार वहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी उठाई गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Moga Traffic Update: पंजाब के मोगा में अमित शाह की रैली कल
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



