Moga Traffic Update:
पंजाब के मोगा में गांव किल्ली चहल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 मार्च, शनिवार को रैली के लिए पहुंच रहे हैं। रैली को देखते हुए मोगा जिला पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुचारू, सुरक्षित बनाए रखने के लिए कई मार्गों में बदलाव (Moga Traffic Update) किया गया है।
मार्गों में बदलाव
जिला पुलिस का कहना है कि रैली के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के लिए कई मार्गों में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी या जाम की स्थिति न बने। जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी ने बताया कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इससे रैली स्थल तक पहुंचने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
लुधियाना या चंडीगढ़ जाने वालों के लिए
लुधियाना या चंडीगढ़ जाने वालों के लिए, तलवंडी भाई से जीरा, कोट इस्से खान, धर्मकोट और सिधवां बेट होते हुए लुधियाना जा सकेंगे। रैली में शामिल होने वाले लोग तलवंडी भाई से मोगा और बुघीपुरा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल किल्ली चहल तक पहुंच सकते हैं।
बरनाला, संगरूर, पटियाला और जिंद से आने वाले लोग जो श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन या पठानकोट जाना चाहते हैं, वे हिम्मतपुरा ट्रायंगल से निहाल सिंह वाला, बाघपुराना और मुदकी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा सकते हैं।
अबोहर और श्री मुक्तसर साहिब से आने वाले लोगों को लुधियाना जाना है। वे कोटकापुरा, मुदकी, जीरा और कोट इसे खान होते हुए सिधवां बेट के रास्ते लुधियाना पहुंच सकेंगे।
चंडीगढ़ और लुधियाना
चंडीगढ़ और लुधियाना से आने वाले लोग फिरोजपुर, फरीदकोट, जीरा और फाजिल्का की ओर आगे जाना चाहते हैं, वे नानकसर, ग़ालिब कलां, कोकरी कलां और कोट ईशा खान होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
होशियारपुर, फागवारा और एसबीएस नगर से आने वाले लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना चाहते हैं, वे नकोदर, मेहटपुर, सिधवां बेट और जगराओं होते हुए किल्ली चहल पहुंच सकते हैं।
श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन और पठानकोट से आने वाले जो लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना चाहते हैं, वे मखू, जीरा, तलवंडी भाई, मोगा और बुघीपुरा चौक होते हुए किल्ली चहल कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकते हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



