कॉलेज और स्टूडेंट्स के बीच विवाद का मामला, परमजीत सिंह ने शुरू किया मरणव्रत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले लंबे समय से एससी स्टूडेंट्स और एसडी कालेज के बीच फीस को लेकर हो रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले लंबे समय से एससी स्टूडेंट्स और एसडी कालेज के बीच फीस को लेकर हो रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है | भूख हड़ताल पर बैठे परमजीत सिंह कैरे ने अब मरणव्रत शुरू कर दिया है | परमजीत सिंह कैरे ने बताया कि एसडी कॉलेज की मैनेजमेंट एससी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसके खिलाफ कॉलेज के 4 बच्चों ने आवाज बुलंद की तो कॉलेज प्रशासन ने उन 4 बच्चों को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया |

जिसके बाद स्थानीय एसडीएम दफ्तर में लिखित में समझौता हो गया था लेकिन एसडी कॉलेज की मैनेजमेंट और कॉलेज की प्रिंसिपल इस वायदे से मुकर गए | जिसके बाद भूख हड़ताल शुरू की गई लेकिन भूख हड़ताल का न तो कॉलेज प्रशासन पर कोई असर पड़ा और न ही बरनाला का सिविल प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार है |

Watch Video 

https://youtu.be/7dHbz0Y00fc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *