ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिखों के छठे गुरु हरगोविंद सिंह के प्रगट दिवस को पूरे देश और दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। फरीदाबाद में भी गुरुद्वारों में आज सुखमणि साहब का पाठ और गुरुवाणी श्रवण करते हुए कीर्तन किए जा रहे हैं इस खास दिवस पर संगतो के लिए दाल मिस्सी रोटी के लंगर का आयोजन भी किया जा रहा है ।
खासकर आज के दिन सिख कोम और हिंदू धर्म के लोग इस प्रकट दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं सिख संगत ने बताया की आज के दिन बड़ी धूमधाम से छठे गुरु हरगोविंद सिंह का प्रकट दिवस मनाया जा रहा है और गुरुद्वारों में शब्द कीर्तन के साथ दाल और मिस्सी रोटी का लंगर लगाया जा रहा है ।

