ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी से हालात और बिगड़ गए हैं । इसकी वजह है कि पाक सेना बीसियों सेक्टरों में भयंकर गोलाबारी कर रही है । शनिवार हुई गोलीबारी में पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना का जवान मनदीप सिंह शहीद हो गया । 23 साल के मनदीप पंजाब के संगरूर जिले के आलमपुर गांव का रहने वाले थे । मनदीप के शहीद होने की सूचना मिलते ही घर में मातम का माहौल बन गया । पारिवारिक सदस्य बिलख उठे ।

जम्मू-कश्मीर में तैनात गांव आलमपुर का नौजवान मनदीप सिंह 22 सिख रेजिमेंट में करीब ढाई वर्ष पहले भर्ती हुआ था । दो भाइयों और एक बहन के परिवार में मनदीप सिंह बड़ा था । अब मनदीप का छोटा भाई उसकी शहादत का बदला लेना चाहता है । उसने कहा कि अब वो भी फौज में भर्ती होगा और पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देगा ।
शहीद मनदीप सिंह की छोटी बहन का रिश्ता भी कुछ समय पहले ही हुआ था । परिवार के मुताबिक मनदीप कह रहा था कि जब वह छुट्टी से घर आएगा तो छोटी बहन की शादी की तारीख तय कर धूमधाम से उसकी शादी करेंगे । पर परिवार की खुशियों को नाजाने किसकी नज़र लग गई । आज जब शहीद का पार्थिव शव लहरागागा के गांव आलमपुर लाया गया तो पुरे इलाके में मातम का माहौल देखने को मिला । ग्रामीणों ने पाकिस्तान की खिलाफ नारेबाजी की । शहीद मनदीप सिंह को राजकीय सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई ।
शहीद का भाई बोला- फौज में भर्ती होकर लूंगा पाक से बदला
लहरागगा
लहरागागा- शहीद को दी गई अंतिम विदाई
राजकीय सैन्य सम्मान के साथ दी विदाई
पैतृक गांव आलमपुर में किया अंतिम संस्कार
पूरे गांव में मातम का माहौल
पाक की फायरिंग में शहीद हुआ था मनदीप
Watch Video
https://youtu.be/vri7zDJtIM0


