ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब नेशनल बैंक को 11500 करोड़ का चूना लगाने वाले नीरव मोदी के मददगार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर दिया है | सीबीआई ने शनिवार को बैंक के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी को गिरफ्तार किया है | बताया जा रहा है कि गोकुलनाथ उस वक्त डिप्टी मैनेजर थे जब नीरव मोदी ने ये कर्ज लिया था | शेट्टी पर बिना गारंटी कर्ज देने का आरोप है | जांच एजेंसियों को पीएनबी पर शक गहरा गया है कि बिना गारंटी इतनी बड़ी रकम कैसे दी गई | सीबीआई ने दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है | इनमें पीएनबी के सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खैरात और नीरव मोदी ग्रुप के हेमंत भट्ट को गिरफ्तार किया गया है | फिलहाल इस मामले में गोकुलनाथ शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि कई बड़े खुलासे पूछताछ में हो सकते हैं |
Watch Video
https://youtu.be/OLSFwsnuYTw
