फतेहाबाद ,12 अगस्त
फ़तेहाबाद के उपायुक्त (DC)डॉ. विवेक भारती ने नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए DC डॉ. विवेक भारती ने बताया कि अस्पताल में चल रहे रिनोवेशन (नवीनीकरण) कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गाइनी वार्ड और लैब का कार्य प्रगति पर है, जिसे अगले 15 दिनों में पूरा करने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया है।
इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े अन्य मुद्दों के समाधान के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा गया है, जिस पर काम जारी है। अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के कारण आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि चालू अस्पताल में रिनोवेशन का काम होने से पूरी जगह एकदम से खाली नहीं मिल पाती, इसलिए थोड़ा समय लगता है। हालांकि, इसे पूरी प्लानिंग के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
अस्पताल की व्यवस्थाओं और कमियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि स्टाफ अपना काम ठीक ढंग से कर रहा है। वेटिंग एरिया में रिनोवेशन के कारण जो अतिरिक्त सामान पड़ा है, उसे तुरंत हटवाने के निर्देश दिए गए हैं । ताकि मरीजों और उनके साथ आए लोगों को बैठने की उचित व्यवस्था हो सके।
इसके अलावा वार्डों में शीशों के कारण बन रही उमस की समस्या के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
DC ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य यही है कि अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, अस्पतालों से आम जनता को बेहतर और सुचारू स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, यही जिला प्रशासन का लगातार प्रयास है।
अन्य खबरें जानें-
ਸਨਸਨੀਖੇਜ਼ ਅਪਰਾਧ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ; ਵਿਦੇਸ਼ ਅਧਾਰਤ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਾ ਕਾਰਕੁਨ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ


