ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रतिया के गांव बुर्ज में आसमानी बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज गांव बुर्ज में किसान पर आसमानी बिजली गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। 27 वर्षीय राजू अपने पिता लखविंदर के साथ खेत में गया हुआ था।
बारिश आने के कारण वह अपने पिता के साथ पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी आसमानी राजू पर आकर गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजू समाजसेवी था वह गरीबों और जरुरतमंदों की मदद करता था। राजू की मौत की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

