बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर, बुजुर्ग के पास नहीं है उम्र का कोई सबूत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए जींद के बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं | लघुसचिवालय में करीब 2 हजार से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए जींद के बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं | लघुसचिवालय में करीब 2 हजार से अधिक बुजुर्ग महिला और पुरुषों पेंशन बनवाने पहुंचे | ये वे बुजुर्ग है जिनके पास उम्र का कोई सबूत नहीं अब इनकी पेंशन मेडिकल के आधार पर बनेगी | मेडिकल करवाने के लिए आए बुजुर्गों ने विभाग की टीम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर कभी कहा जाता है कि कागज पूरे नहीं है कभी कहते है आपकी उम्र नहीं हुई  है।

बता दें कि हर महीने के दूसरे शुक्रवार को जिला सचिवालय में बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए बुजुर्गों की उम्र सत्यापन के लिए मेडिकल होता है | बीते लम्बे समय से किसी कारण के चलेते मेडिकल नहीं हो पाया था। इसी के चलते आज इस भारी सँख्या में  पुरुष व महिला बुजुर्ग जिला सचिवालय पहुंचे हुए थे | पेंशन बनवाने के लिए बुजुर्गों को लंबी लंबी लाइनों में लगाया गया था जिसको लेकर पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम फैला हुआ था बीमार बुजुर्ग लाठी के सहारे तो कभी बैठ कर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे |

Watch Video

https://youtu.be/MpTYJPToSoc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *