ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के ऐटा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। यहां एक शराबी ने शराब के नशे में सांप को चबा कर उसके चार टुकड़े कर दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार नामक एक शख्स रात को अपने घर में बैठकर शराब पी रहा था। अचानक उसके घर में सांप घुस गया। सांप जैसे ही राजकुमार पर अटैक करने के लिए हावी हुआ, इसके बाद शख्स ने उसे पकड़र चबा डाला और चबाकर उसके चार हिस्से कर दिए।
वहीं राजकुमार के पिता का कहना है कि, मेरा बेटा नशे में था। सांप घर में आया और उसे काट लिया। जिसके बाद उसने सांप के टुकड़े कर दिए। उसकी स्थिति अभी गंभीर है। हम उसके इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।

