ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में 1 सितंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो गए है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस भी ताबड़तोड़ चालान काट रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां एक युवक का इसलिए चालान काटा गया क्योंकि उसने गाड़ी चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। जबकि कार में हेलमेट पहनने का कोई भी रूल नहीं है। कार में हेलमेट न पहनने की वजह से युवक का 500 रूपए चालान काटा गया है। अब कार चालक पीयूष वर्षनेय विरोध में रोज कार के अंदर हेलमेट पहनकर निकलते हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीयूष वर्षनेय ने कहा कि, मुझे एक ई-चालान मिला। 500 रुपये का चालान इसलिए हुआ क्योंकि मैंने कार के अंदर हेलमेट नहीं पहना था। उस डर के कारण मैंने तब से हेलमेट पहना हुआ है। वहीं ट्रैफिक एएसपी अज़ीज़ुल हक़ का कहना है कि, ये एक गलती हो सकती है। वेरिफिकेशन के बाद इसे ठीक कर दिया जाएगा।
