Indian Stock Market:
भारतीय शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक ही नहीं लगा। बाजार बुरी तरह धराशायी हो गया। गुरुवार को दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 2,086 अंक (2.72%) गिरकर 74,617 पर आ गया, वहीं निफ्टी 650 अंक (2.73%) की भारी गिरावट के साथ 23,128 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। इस गिरावट से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 9 लाख करोड़ रुपये घट गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 3.77% उछलकर 111.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए 110 डॉलर के ऊपर का भाव अर्थव्यवस्था (मैक्रो) के लिए बेहद बुरा संकेत है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद HDFC बैंक के शेयरों में 9% तक की गिरावट देखी गई।
विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। बुधवार को ही उन्होंने ₹2,714 करोड़ की इक्विटी बेची थी, जो आज भी जारी रही। भारत, एशिया के अन्य बाजार भी लाल निशान में बंद हुए। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को 2026 के अपने निचले स्तर पर बंद हुए थे। बाजार में डर को मापने वाला इंडेक्स India VIX 16% बढ़कर 21.72 पर पहुंच गया। निफ्टी के सभी 16 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में दिखे। बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में 3-3% की गिरावट रही। केवल रिलायंस, ओएनजीसी और कोल इंडिया जैसे कुछ शेयर ही हरे निशान में टिक पाए।
अन्य ख़बरें जानें-
Rewari Sarpanch Arrested: रेवाड़ी पुलिस ने दो महीने से फरार सरपंच को बरसाना
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



