पहाड़ों में हो रही वर्फबारी ने बढ़या ठंड का प्रकोप, टूटा 22 साल का रिकॉर्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड ने अपना प्रकोप ढाना शुरु कर दिया है। इस वक्त बर्फीली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड ने अपना प्रकोप ढाना शुरु कर दिया है। इस वक्त बर्फीली हवाओं के कारण पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। दिल्ली में ठंड ने 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम से औसत से 10 डिग्री नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1997 में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बात अगर हरियाणा की करें तो फिर प्रदेश पिछले तीन दिनों से कोल्ड स्टोर बना हुआ है। मौसम विभाग ने इस दौरान सुबह के समय कुछ जगहों पर घने कोहरे छाने की चेतावनी जारी की है। इधर, प्रशासन ने अधिकारियों को जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *