ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है सोमवार को लोकसभा में पास होने के बाद कल इस पर राज्यसभा में चर्चा की जाएगी, बताया जा रहा है कि राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा करने के लिए 6 घंटे तक का वक्त दिया गया है. चर्चा दोपहर के 2 बजे से शुरू होगी।
1 लाख तमिल श्रीलंकाईयों को भारतीय नागरिकता दी जाए
इससे पहले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह 1 लाख से अधिक तमिल श्रीलंकाई नागरिकों को नागरिकता देने पर विचार करें, जो इस देश में पिछले 35 वर्षों से शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं।
वहीं इस बिल का कुछ राजनीतिक दलों के विरोध किए जाने के बीच अन्नाद्रमुक ने इस बिल का समर्थन किया है, साथ ही इस बिल के लोकसभा में पारित होने के बाद इसे कल राज्यसभा में लाए जाने पर समर्थन देने की घोषणा भी की थी।

