उन्नाव की घटना पर सीएम का बड़ा बयान, फास्ट ट्रैक में होगी सुनवाई !

उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता…

उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा था। बतादें दो दिन पहले उन्नाव में 5 आरोपियों ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था।

फास्ट ट्रैक में होगी सुनवाई

वहीं इस घटना पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी, ये घटना दुखद है, सीेएम ने कहा कि सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना भी जताई ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *