लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बरनाला के किान कुलवंत सिंह ने शुक्रवार देर रात फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली थी | परिवार के मुताबक कुलवंत ने कर्ज से तंग आकर अपनी जान दी थी और कर्ज की लिस्ट में नाम ना आने पर वो और परेशान हुआ था | लेकिन कल कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान से इस मामले में नया मोड़ आया | कैप्टन ने कहा कि बरनाला में किसान ने कर्ज के चलते नहीं दी | बरनाला के गांव भोतना मे सरकार की तरफ से कुल 178 किसानों का कर्ज माफ किया गया है | जानकारी के मुताबक कुलवंत सिंह का नाम 100 वें नंबर पर था | लेकिन पूरी लिस्ट नहीं लगी थी | कुल 6 पेज थे | पहले 5 पेज लगे थे | जिसमें कुलवंत का नाम नहीं था | लेकिन उसके खुदकुशी करने के बाद उसके नाम वाली 6वीं लिस्ट लगा दी गई |
बरनाला के किसान कुलवंत सिंह की खुदकुशी का मामला
सीएम कैपट्न ने किसान खुदकुशी की खबर को नकारा
कहा हमारी सरकार खिलाफ हो रहा प्रोपेगेंडा
पीड़ित परिवार ने कहा कर्ज से परेशान था कुलवंत
‘कर्जमाफी की लिस्ट में नाम ना आने से हुआ था निराश‘
Watch Video
https://youtu.be/UJk4WZzrZZY
