ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर शायद सिरफिरे घूम रहे हैं जिनके निशाने पर हैं गुरुग्राम पुलिस के जवान | ये इसलिये कहना पड़ रहा है क्योंकि साल 2018 के आखिरी दिन गुरुग्राम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई हैं | जिसने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को ये उपाधि दी है |
दरअसल गुरुग्राम के सिधेश्वर चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रशांत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर आ रही एक लाल रंग की स्विफ्ट कार को रुकवाया तो कार चालक ने सीधे ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी | जिससे जवान सीधा कार के बोनट पर जा गिरा । कार चालक करीब 200 मीटर तक जवान को अपनी कार के बोनट पर ही घसीटता ले गया और आगे जब कार ट्रैफिक में फंस गई तो वो कार को सड़क के बीच में ही छोड़कर फरार हो गया ।
यहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी जो कार के बोनट पर लटका था उसके साथी पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई कि कोई भी उसे बचाने के लिए सामने नहीं आया और भरे बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके से भी आरोपी ड्राइवर बड़ी आसानी से भाग गया । इससे पहले भी बीती 19 दिसंबर को गुरुग्राम में एक सिरफिरे ने अपनी कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिस के जवान को 100 मीटर तक घसीटा था ।
Watch Video
https://youtu.be/mfR_XGLxBJI
