आज देशभर में BJP करेगी कांग्रेस के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, PM आवास घेराव पर सियासी घमासान हुआ तेज

नई दिल्ली, 22 जुलाई कल प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद आज BJP ने भी देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान…

BJP प्रदर्शन

नई दिल्ली, 22 जुलाई

कल प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद आज BJP ने भी देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। BJP का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास की ओर प्रदर्शन और सुरक्षा घेरे को चुनौती देना गंभीर मामला है, इसलिए पार्टी 22 जुलाई को इसे लेकर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी।

बता दें कि  मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस और विपक्ष के कई बड़े नेताओँ व सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शन किया था। पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में लिया था। करीब तीन घंटे बाद रात उन्हें रिहा कर दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन छात्रों के समर्थन और कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया था।

BJP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास किया है। इस मुद्दे को लेकर पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इस घटनाक्रम के बाद छात्र आंदोलन और प्रदर्शन को लेकर सियासी माहौल और गरमा गया है।

अन्य खबरें जानें –

छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा- वीडियो देखने का हमारे पास समय नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *