KAITHAL में एंटी नारकोटिक सेल को मिली बड़ी कामयाबी, अलग-अलग दो मामलों में पुलिस को 7.05 ग्राम हेरोइन और 400 लीटर लाहण की बरामदगी

कैथल,  11 जुलाई कैथल,  पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा व अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया…

कैथल,

कैथल,  11 जुलाई

कैथल,  पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा व अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा 400 लीटर लाहण बरामद किया है।एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी SI प्रदीप कुमार ने बताया कि SI बलराज सिंह की टीम शाम के समय गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पूनम, निवासी गांव डरोली (पंजाब), हाल निवासी सिरटा रोड, कैथल, हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार करती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरटा रोड, गली नंबर-4 में दबिश देकर महिला को काबू किया। मौके पर पहुंचे ETO कंचन पांडया की उपस्थिति में तलाशी लेने पर उसके पर्स से 7.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

एक अन्य कार्रवाई में HC अनिल कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव क्योड़क निवासी करनैल सिंह के पशुबाड़े पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां रखे दो प्लास्टिक ड्रमों से 400 लीटर लाहण बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 अन्य खबरें जाने –

AMBALA में टांगरी नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर , प्रशासन ने जारी किया अलर्ट,लोगों में दहशत का माहौल, आमजन रोड पर रहने को मजबूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *