गुस्से में आकर युवक ने बच्चों को फ्लाईओवर से फेंका, टूटे हाथ-पांव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के वाईएमसीए फ्लाईओवर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के वाईएमसीए फ्लाईओवर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। इस दौरान दोनों बच्चों की हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई। घटना के बाद आसपास हड़कंप की स्थिति मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

crime

पुलिस के अनुसार, महिला ओल्ड फरीदाबाद झुग्गी में रहती है। पति की मौंत के बाद वह अपने प्रेमी के साथ पिछले एक साल से रहती है। सेकिन बीते दिनों किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुरुवार की रात को महिला अपने प्रेमी और बच्चों के साथ निकली थी, इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया।

quarrel

गुस्से में युवक ने बच्चों को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और बच्चों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *