अंबाला छावनी 9 जुलाई
अंबाला छावनी नगर परिषद के EO देवेंद्र नरवाल इन दोनों अंबाला छावनी में अतिक्रमण को लेकर काफी सख्त हैँ, और इसी को लेकर उन्होंने बीते दिनों अंबाला छावनी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सामने कड़ी कार्रवाई भी की थी। आज एक बार फिर उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। EO की मानें तो पहले भी नगर परिषद द्वारा जो कार्रवाई करी गई थी उसको लेकर लोगों ने नगर परिषद के इस कदम की प्रशंसा की है, और उनकी इस कार्रवाई से अब उन इलाकों में जाम जैसी स्थिति नहीं रहती।
EO देवेंन्द्र नारवाल ने कहा की अंबाला छावनी के संकरे बाजारों में कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी अतिक्रमण की समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोग नो पार्किंग की जगह में गाड़ियां खड़ी कर देते हैं और दुकानदार अपना सामान बाहर रख देते हैं इसके लिए उन्होंने गाड़ियां उठाने के लिए टो वहिक्ल लगाया है। देवेंद्र नरवाल ने साफ कहा कि लोगों के साथ के बिना एंक्रोचमेंट हटाना संभव नहीं है लिहाजा वह सीधे तौर पर अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दे रहे हैं कि वह अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर परिषद द्वारा दुकाने भी सील की जाएगी, वाहन भी जब्त किए जाएंगे और चालान भी काटे जाएंगे ।
अन्य खबरें जाने –




