ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड ऐसी इंडस्ट्री है जहां सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। आए दिनों इस चमक धमक वाली दुनिया के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे होते रहते हैं। कई एक्ट्रेस अपने साथ होने वाले शोषण का खुलासा भी कर चुकीं हैं। हाल ही एक्ट्रेस मल्हार राठोड ने खुद साथ हुई एक ऐसी ही घटना के बारे में खुलासा किया है। जिसमें एक 65 की उम्र के डायरेक्टर ने उन्हें सेक्सुअली हैरास करने की कोशिश की थी। वो घटना मल्हार आज तक भुला नहीं पाई हैं।
टीवी और वेब सीरीज में काम कर चुकी अभिनेत्री मल्हार राठोड ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, वो भी कास्टिंग काउच का शिकार बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कई सालों पहले जब वो इंडस्ट्री में नई आई थीं और एक अच्छे ब्रेक का इंतजार कर रही थीं, तभी उन्हें डायरेक्टर ने रोल देने के बहाने बुलाया।
65 साल के इस डायरेक्टर ने कहा कि मेरे पास तुम्हारे लिए एक रोल है, पहले टॉप उतारो। ऐसे में मल्हार हक्की-बक्की रह गईं और जैसे-तैसे करके वहां से निकल आईं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी काफी एक्ट्रेस ऐसे ही बड़े खुसाले कर चुकी हैं।


