Faridabad Stunt: फरीदाबाद में थार चालक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया चालान

Faridabad Thar Stunt: फरीदाबाद के सेक्टर HSVP मार्किट क्षेत्र में एक काले रंग की थार गाड़ी में सवार युवक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का मामला…

Faridabad Stunt: फरीदाबाद में थार चालक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया चालान

Faridabad Thar Stunt:

फरीदाबाद के सेक्टर HSVP मार्किट क्षेत्र में एक काले रंग की थार गाड़ी में सवार युवक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार दोपहर का है, जिसमें थार चालक सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्टंट करता दिखाई दे रहा है।

सुरक्षा को खतरा

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि थार चालक कई बार तेज रफ्तार में कट मारते हुए और गाड़ी को इधर-उधर घुमाते हुए स्टंट कर रहा है। इस दौरान सड़क पर मौजूद अन्य लोगों और बाइक सवार युवकों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सेक्टर HSVP मार्किट इलाके में हुई, जहां आसपास काफी लोगों की आवाजाही रहती है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल होने के बाद किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी।

5 हजार रुपये का चालान

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में 5 हजार रुपये का चालान किया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सड़क पर स्टंट करना और लापरवाही से वाहन चलाना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है या सड़क पर खतरनाक स्टंट करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Mohali Accident: मोहाली के फेज-1 कोहखा मार्केट में दर्दनाक हादसा, 4 साल के बच्चे की गाड़ी के टायर के नीचे आने से मौत 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *