ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला के थापर कॉलेज में पढ़ने वाली बीटेक की छात्रा ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा कर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार छात्रा सुमीत कौर ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी जिसको गोताखोरों ने बाहर निकाला पर जब तक उसको बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक छात्रा के पास से थापर कॉलेज का आई कार्ड मिला था। जिससे पता चला कि वो थापर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली है।
बताया जा रहा है कि छात्रा खरड़ के गांव सवाड़ा की रहने वाली है और सोमवार को उसकी बीटेक की पढ़ाई खत्म हुई थी। कॉलेज के बाद वो सीधा घर जाने वाली थी पर रास्ते में उसने नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। पर छात्रा के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्रा ने नहर में छलांग लगाने से पहले कोई जहरीली दवाई पी ली थी क्योकि जब उसको मुर्दा घर में लेकर जाया जा रहा था तो उसके मुंह में से झाग निकल रहा था। गौरतलब है कि पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है और छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगा रहे है।


