नदी के रास्ते कश्मीर में घुसपैठ की रणनीति बना रहे आतंकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान भारत में अशांति फैलाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान भारत में अशांति फैलाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच से भी मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान भारत को युद्ध की धमकियां दे रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद जब पाकिस्तन को कुछ भी हासिल नहीं हुआ तो,  अब आतंकी अब जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने के लिए नई रणनीति अपना रहे हैं। वे अब नदी के रास्ते भारतीय सुरक्षाबलों को चकमा देने की फ़िराक में हैं।terrorist

खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगर आतंकी गुरेज सेक्टर के जरिए घुसपैठ करने में सफल हो जाते हैं तो वे किश्नगंगा नदी का रास्ता चुन सकते हैं। साल 2011 में जब आतंकी ऐसा करने की फ़िराक में थे तभी उन्हें सेना ने ढेर कर दिया था। इस ऑपरेशन में 11 आतंकी मार गिराए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *