जम्मू कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने किया हमला, दो जवान शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में सेना के दो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में सेना के दो जवान शहीद हो गए है | दरअसल बुधवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही थी | उस दौरान घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना पर गोलाबारी कर दी जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए |

सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है | अभी तक इस मुठभेड़ में किसी भी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है | सूत्रों के मुताबिक इलाके में 3 आतंकियों की छुपे होने की आशंका है | आतंकी कुछ दिन पहले लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) से घुसपैठ की होगी |

तो वहीं स्थानीय लोगों ने पिछले कल आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सूचना दी थी जिसके बाद इलाके में ये सर्च ओप्रेशन चलाया जा रहा था | इस दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए |
Indian Army

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *