Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir news) के अखनूर में आतंकियों ने सेना के काफिले पर फायरिंग की. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आतंकियों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है, जो अब किसी स्थानीय मंदिर के आसपास छिपे हैं.
इस आतंकी गतिविधि की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सोमवार सुबह करीब 7 बजे घात लगाकर बैठे तीन अज्ञात आतंकियों ने सेना के काफिले पर फायरिंग कर दी. घटना अखनूर के बातल गांव में शिव मंदिर के पास हुई. 32 फील्ड रेजिमेंट ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



