24 घंटे में तीन आतंकवादी ढ़ेर, अमरनाथ यात्रा बंद, सेना अलर्ट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में एक और आंतकवादी ढेर हो चूका है, आपको बता दे जम्मू कश्मीर के शोपियां में 24…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में एक और आंतकवादी ढेर हो चूका है, आपको बता दे जम्मू कश्मीर के शोपियां में 24 घंटे में सेना ने तीन आतंकवादी मार गिराए गए | शोपियां में सुरक्षा बलों कि आतंकवादियों से मुठभेड़ फिलहाल खत्म हो चुकी है | शोपियां में मुठभेड़ में आतंकियों से लोहा लेते एक जवान भी शहीद हुआ है |

indian army

आतंकी हमले की इनपुट के बाद घाटी में हाई अलर्ट

कश्मीर घाटी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है | आतंकी हमले की इनपुट के बाद घाटी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है | सुरक्षा बलों की 380 अतिरिक्त कंपनियां भेजी गयी है |

राज्य प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रियों से तत्काल घाटी छोड़ने को कहा गया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि आतंकी फिर से बड़ा हमला करने कि फिराक में है |

indian army

अमरनाथ यात्रा बंद, सेना अलर्ट

आपको बता दे एडवाइजरी में कहा गया है कि जो भी सैलानी और यात्री घूमने के लिए कश्मीर घाटी में गए थे वह जल्द से जल्द अपने घर वापस चले जाएं और इसी के चलते अमरनाथ यात्रा भी बंद कर दी और यात्रियों को वापस बुलाए गए सेना और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया | अलर्ट के बाद श्रीनगर के एनआईटी को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

indian army

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *