ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है इसी के चलते फौज को एक बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है। मिली जानकारी अनुसार भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कुपवाड़ा में मुठभेड़ हो गई।
इस दौरान आतंकवादियों ने फौजियों पर गोलियां चला दी। भारतीय सेना ने आतंकवादियों की गोली जवाब दिया और इस दौरान भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को सुचना मिली थी कि आतंकवादियों की आतंकी गतिविधियों के बारें में सुचना मिली थी जिसके बाद उन्होने इस तरह की कार्रवाई की। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।



