पेशावर की एक युनिवर्सिटी पर तालिबानी आतंकवादियों का हमला, 9 छात्र की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पेशावर की युनिवर्सिटी में आतंकी हमला हुआ है जिस कारण इस हमले में 9 छात्रों की मौत हो गई है और 37 लोग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पेशावर की युनिवर्सिटी में आतंकी हमला हुआ है जिस कारण इस हमले में 9 छात्रों की मौत हो गई है और 37 लोग इस हमले में घायल हो गए है।

peshawar university attack

जानकारी अनुसार सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी 4 आतंकवादी युनिवर्सिटी के अन्दर है।

peshawar university attack

इस हमले के बाद प्रशासन ने शहर में आपातकाल की घोषणा कर दी है और युनिवर्सिटी की तरफ जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है।

peshawar university attack

इस पर सुरक्षाकर्मियों के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी बुर्का पहन कर ऑटों में आए थे और जैसे ही आतंकवादियों ने गोलीबारी की इमारत में अफरा तफरी मच गई थी

peshawar university attack

इसके इलावा अधिकारियों ने ये भी बताया कि आतंकवादी किसी बड़े हमले की फिराक में थे। फिलहाल उन्होने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *