कोराना वायरस का आतंक, 1,523 तक पहुंची मरने वालों की संख्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस आग की तरह फैलता जा रहा है। वही वायरस की चपेट में आने से मरने वालो की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस आग की तरह फैलता जा रहा है। वही वायरस की चपेट में आने से मरने वालो की संख्या भी निरंतर बढ़ती ही जा रही है।  मौत का ये आंकड़ा अब भयावह हो रहा है। आपको बता दें, चीन में घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में 143 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,523 हो गई है।


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शुक्रवार को इस विषाणु के संक्रमण के कारण 143 लोगों की मौत हुई और 2,641 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। चीन में इस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 66,492 हो गई है।  आयोग के अनुसार, बातया कि इस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 139 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा हेनान में दो और बीजिंग एवं चोंगक्विंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *