Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में तापमान में उछाल, रातें अभी भी ठंडी, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज भीषण गर्मी ने लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है. मई माह की शुरुआत के साथ ही…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज भीषण गर्मी ने लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है. मई माह की शुरुआत के साथ ही राज्य के अधिकांश भागों में गर्म हवाएं और उच्च तापमान ने अपनी जकड़ बना ली है. मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और विशेष रूप से मालवा क्षेत्र में लू चलने की चेतावनी दी है.(Punjab-Haryana Weather Update)

राज्य के प्रमुख शहरों की बात करें तो लुधियाना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद अमृतसर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.(PUnjab Weather update)

जालंधर में धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पटियाला सबसे गर्म शहरों में से एक रहा, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और गर्मी के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ. बठिंडा में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा और धूप तेज रही.

मौसम विभाग(Punjab weather update)  का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप इसी तरह जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने, मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है.

वहीं,हरियाणा 9Haryana weather update) में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी गर्मी तो कभी बारिश से राहत मिलते हुए दिखाई दे रही है. लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *