Punjab-Haryana Weather Update: देश के सभी राज्यों से आधिकारिक तौर पर मॉनसून की विदाई हो चुकी है. वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में रात में ठंड बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री से 19 डिग्री के बीच रहा.(Punjab-Haryana Weather Update) मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा. 30 के बाद मौसम बदल जाएगा. इस दौरान कुछ जगहों पर तूफान और हल्की बारिश भी हो सकती है.
विभाग के मुताबिक, दिवाली के बाद पंजाब-हरियाणा(Punjab weather news) समेत दिल्ली-एनसीआर(Delhi weather news) के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत से मॉनसून की वापसी जारी है. उत्तर पश्चिमी मॉनसून की वापसी का असर अभी भी पूर्वोत्तर भारत पर पड़ रहा है.
मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, केरल, दक्षिण और तटीय कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट तो उत्तर कर्नाटक और गोवा व कोकण में येलो अलर्ट जारी किया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



