Punjab-Haryana Weather news: उत्तर भारत के बड़े क्षेत्र में कोहरे के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर कम होगा. धूप कमजोर होगी और ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 एवं 23 नवंबर तक पंजाब-हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी है.(Punjab-Haryana Weather news)
IMD ने पंजाब,(Punjab weather update) हरियाणा(Haryana weather update) से लेकर पूरा उत्तर भारत अगले कुछ दिनों में कोहरा छाने और गहराने की चेतावनी जारी की है. 21 से 23 नवंबर के बीच तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है, क्योंकि हवा के साथ राजस्थान से कोहरे की स्थिति दक्षिण-पूर्व की ओर लगातार खिसक रही है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में तेजी से रात को ठंड बढ़ रही है. रात को ठंड बढ़ने से हिसार का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस है. यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है. दूसरी तरफ शहरों में स्मॉग थोड़ा कम हुआ है. हरियाणा के बहादुरगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सबसे ज्यादा 423 रहा.
मौसमी परिस्थितियों में हुए बदलाव के कारण दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मंगलवार को स्मॉग की चादर पतली हुई. इस वजह से लोगों को स्मॉग से थोड़ी राहत मिली और दिन में हल्की धूप भी निकली. (Delhi weather news) फिर भी मंगलवार को दिल्ली देश में सबसे अधिक प्रदूषित रही और एयर इंडेक्स 450 से अधिक रहने के कारण हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



