‘तेजस’ ने बढ़ाया भारत का मान, अरेस्ट लैंडिंग कर देश को दिलाया छठा स्थान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ‘तेजस’ ने नौसेना में शामिल होने के लिए एक बड़ा परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारत का मान बढ़ाया है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ‘तेजस’ ने नौसेना में शामिल होने के लिए एक बड़ा परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारत का मान बढ़ाया है। जी हां, तेजस देश में बना पहला ऐसा विमान बन गया है, जिसने अरेस्‍ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है।

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी  के अधिकारियों ने शुक्रवार को गोवा की तटीय टेस्ट फैसिलिटी में तेजस की अरेस्टेड लैंडिंग कराई। इससे पहले ऐसा लैंडिंग केवल अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और चीन के नेवी ने ही कर पाया था। अब इस कड़ी में भारत का नाम भी शुमार हो गया है और भारत अरेस्ट लैंडिंग करने वाला छठा देश बन गया है

arrested lending

जाने क्या है अरेस्ट लैंडिंग
कई मौकों पर नेवी के विमानों को युद्धपोत पर लैंड करना होता है। युद्धपोत पर बने रनवे की लंबाई निश्चित होती है। ऐसे में फाइटर प्लेन्स को लैंडिंग के दौरान रफ्तार कम करते हुए छोटे रनवे में जल्दी रुकना पड़ता है। यहां पर फाइटर प्लेन्स को रोकने में अरेस्टेड लैंडिंग काम आती है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए एडीए, एचएएल, डीआरडीओ और नौसेना को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *