ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- लोकसभा में आज प्याज के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की, इस दौरान कुछ सांसदों ने संसद परिसर में प्याज की माला पहनकर अपना विरोध जताया।
प्याज पर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस
वहीं लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, देश के बाजारों में प्याज पर आग लगी हुई है, सरकार, सभी चीजों का दाम बढ़ा रही है, सरकार की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गया है, हिंदुस्तान की सरकार जो प्याज आयात करती है, वो देश के बाजारों में 140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। किसानों को पैसे नहीं मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ कहा जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया।
पूनम महाजन ने अधीर रंजन पर किया पलटवार
निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ कहने के बाद उठे हंगामे के बीच बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने अधीर रंजन पर पलटवार करते हुए कहा कि, कल तेलंगाना की डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में सभी सांसद एकजुट थे, कुछ समय बाद जिनके नाम में ‘धीर’ है वैसे अधीर रंजन जी के अपने धीर का बांध फूट गया। पूनम महाजन ने अधीर रंजन से कहा कि, निर्बल तो आप हैं दादा, जोकि एक ही परिवार की महिला के लिए खड़े हैं और उसी के सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।


