Asia Cup News : बड़ा झटका! Asia Cup 2025 में नहीं खेलेगी टीम इंडिया; रद्द होगा टूर्नामेंट!

Team India will not play in Asia Cup 2025 news in hindi: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अब भी बरकरार है. मौजूदा तनाव का असर दोनों…

Team India will not play in Asia Cup 2025 news in hindi: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अब भी बरकरार है. मौजूदा तनाव का असर दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों पर पड़ सकता है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को मौखिक रूप से ये बता दिया कि वो आगामी मेन्स एशिया कप 2025 से बाहर हो रहा है, साथ ही वो इसकी मेजबानी नहीं करेगा.

भारत के भाग नहीं लेने के कारण वूमेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप रद्द कर दिया गया है. जहां तक ​​सितंबर में मेन्स एशिया कप के आयोजन का सवाल है, तो इस पर अंतिम फैसला जल्द ही एसीसी की बैठक में लिया जाएगा.

यदि भारत एशिया कप में भाग नहीं लेगा, तो इस टूर्नामेंट का आयोजन असंभव है क्योंकि इंटरनेशनल मैचों के अधिकांश प्रायोजक भारत से है. भारत-पाकिस्तान मैच के जरिए ब्रॉडकास्टर को भारी मुनाफा होता है, ऐसे में टूर्नामेंट से भारत के हटने पर ब्रॉडकास्टर भी हाथ खींच लेंगे.

बता दें कि इस साल का एशिया कप भारत में होना है और अगले साल टी20 वर्ल्ड कप है इसलिए यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाना था. पिछला एशिया कप 2023 में हुआ था, जिसे भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था. ये माना जा रहा है कि एशिया कप के ज्यादातर स्पॉन्सर भारत से हैं, इसलिए बीसीसीआई के इस फैसले से यह टूर्नामेंट रद्द भी हो सकता है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *