गुवाहाटी, 1 अक्तूबर
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया।कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक 223 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 405 के स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया।भारतीय टीम ने 43.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।यह भारतीय टीम का सबसे बड़ा रनचेंज है।भारतीय टीम इससे पहले कभी भी 400+ का रनचेंज नहीं किया था।वनडे के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब 400 से ज्यादा का स्कोर रनचेंज हुआ है।
कप्तान शुभमन गिल ने तोड़े कईं रिकार्डस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने महज 117 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा करके वलर्ड रिकॉर्ड बनाया।यह वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक है।गिल की 223 रनों की पारी रनचेंज में भी किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है।कप्तान ने अपने करियर का 68 पारियों में 11वां शतक लगाया और विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
रोहित शर्मा के वनडे में 12000 रन पूरे
रोहित शर्मा ने 72 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 101 रन बनाए।रोहित ने वनडे में 12 हजार रन भी पूरे किए। ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए।
कुलदीप यादव के 200 विकेट पूरे
भारत के गेंदबाज कुलदीप यादव ने मैच में 2 विकेट लेकर वनडे में अपने 200 विकेट पूरे किए।कुलदीप ने 123 मैचों में यह मुकाम हासिल किया।
वेस्टइंडीज की पारी
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला लिया था।वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप 104, जॉन कैंपबेल 101 और आमिर जांगू 114 रन बनाए।वनडे के इतिहास में यह 11वीं बार हुआ कि एक पारी में तीन शतक लगे हैं।लेकिन वनडे इतिहास में यह पहली बार हुआ कि तीन शतक लगाने वाली टीम हारी ।

