पंजाब-हरियाणा में टीचर्स का छात्रों पर कहर: तरनतारन में PTI मास्टर की पिटाई से छात्र की उंगली टूटी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के एक सरकारी स्कूल के पीटी मास्टर की पिटाई से स्कूली छात्र की उंगली टूट गई | छात्र सुबह की प्रार्थना के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के एक सरकारी स्कूल के पीटी मास्टर की पिटाई से स्कूली छात्र की उंगली टूट गई | छात्र सुबह की प्रार्थना के समय प्रार्थना में शामिल नहीं हुआ था | जिस से गुस्से में आए पीटी मास्टर हरदेव सिंह ने उसकी पिटाई की | जिससे उसकी बाजू पर गंभीर चोटें लगी और हाथ की उंगली टूट गई |

मामले में स्कूल की प्रिंसिपल ने माना की पीटी मास्टर ने पिटाई की है | पिटाई करने के बाद छात्र का उपचार करवा कर उसे घर भेज दिया गया | प्रिंसिपल का कहना है कि परिजनों के साथ राजीनामा किया जा रहा है | छात्र के परिजनों की शिकायत की जांच कर रहे थाना सिटी के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी | वहीं हरियाणा के मेवात में टीचर ने छात्र की क्लासरूम में शोर करने पर जमकर पिटाई की |

पंजाब-हरियाणा में टीचर्स का छात्रों पर कहर

तरनतारन में PTI मास्टर की पिटाई से छात्र की उंगली टूटी

पीड़ित छात्र के परिजनों ने की शिकायत

प्रार्थना में शामिल ना होने पर मिली छात्र को सजा

Watch Video

https://youtu.be/VAuSTotS0us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *