चाय बेचकर 12 लाख कमाने वाला ये शख्स हुआ सोशल मीडिया पर मशहूर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है। किसी भी काम में सबसे जरूरी चींज होती है वो है लगन, मेहनत और हिम्मत।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है। किसी भी काम में सबसे जरूरी चींज होती है वो है लगन, मेहनत और हिम्मत। ये बात साबित कर दी है महाराष्ट्र के पूने में चाय बेचने वाले ने। नवनाथ येवले ने अपनी चाय की दुकान येवले टी हाऊस के नाम से शुरू की।

pune chaiwala

अपनी मेहनत और लगन के साथ आज उनकी चाय की दुकान पूना की मशहूर दुकानों में से एक है। इस समय उनकी पूना में चाय के तीन सैंटर है और हर सैंटर में करीब 12 लोग काम कर रहे है।

pune tea seller

जिस कारण उनकी महीने की कमाई करीब 12 लाख रूपए है। नवनाथ का कहना है कि पकौडो के बाद ये चाय का काम भी लोगों को रोजगार दे रहा है।

pune tea seller 1

अब वो इसको अतंरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना चहाते है। गौरतलब है कि नवनाथ येवले ने अपनी शुरूआत चाय की छोटी सी दुकान से शुरूआत की और वो आज इस व्यवसाय से लाखों रूपए कमा रहे है।

tea seller

जिसके बाद उन्होने ये साबित कर दिया कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है। बस अपने काम के लिए लगन होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *